Live rates: 9:30 AM – 7:00 PM 🌍 Live metal & scrap rates 📞 —

होम › MCX Metal Rate

MCX Metal Rate — वायदा भाव और मंडी भाव

टीवी पर दिखने वाला MCX भाव और आपकी मंडी का भाव — दोनों का रिश्ता समझिए।

संक्षेप में: MCX Copper rate और मंडी के Copper rate में क्या फ़र्क़ है?

MCX नए, शुद्ध Copper का वायदा भाव है; मंडी में Scrap का हाथों-हाथ भाव होता है, जो ग्रेड, मिलावट, भाड़ा और GST के हिसाब से अलग रहता है।

MCX (Multi Commodity Exchange) भारत का वायदा बाज़ार है, जहाँ Copper, Aluminium, Zinc, Lead, Nickel और Brass जैसे Metal के सौदे आगे की तारीख़ के लिए होते हैं। इसका भाव रुपये प्रति किलो में दिखता है, इसलिए बहुत से व्यापारी सुबह सबसे पहले MCX ही खोलते हैं।

MCX भाव क्या बताता है

  • दिशा — Metal आज चढ़ रहा है या गिर रहा है। मंडी अक्सर इसी दिशा में चलती है।
  • LME + डॉलर का असर एक नंबर में — विदेश की चाल और रुपये की चाल, दोनों एक साथ।
  • महीनों का फ़र्क़ — MCX पर अलग-अलग महीने के सौदे होते हैं; आमतौर पर लोग चालू महीने वाला भाव देखते हैं।

MCX और मंडी भाव में फ़र्क़

MCXमंडी (Scrap)
मालनया, तय ग्रेड का शुद्ध MetalScrap — ग्रेड, मिलावट, नमी सब अलग
सौदावायदा — आगे की तारीख़ काहाथों-हाथ, आज का माल
टैक्सGST अलग"+GST" या "GST सहित" — पूछना पड़ता है
समयसुबह से देर रात तकमंडी के कामकाजी घंटे

सीधी बात: MCX से दिशा लीजिए, भाव अपनी मंडी का लीजिए। MCX पर Copper ₹5 चढ़े, तो ज़रूरी नहीं कि उसी घड़ी आपकी मंडी में Armature भी ₹5 चढ़ जाए — कभी देर से, कभी कम-ज़्यादा।

हम क्या नहीं करते

हम MCX पर ख़रीद-बिक्री की Tip या निवेश सलाह नहीं देते। हमारा काम है मंडी-वार असली भाव पहुँचाना, ताकि आप MCX और मंडी दोनों को मिलाकर अपना फ़ैसला ख़ुद कर सकें। LME के बारे में अलग से — LME से ₹ प्रति किलो।

इस पेज पर आज का भाव नंबर में क्यों नहीं लिखा? क्योंकि मंडी का Rate दिन में कई बार बदलता है। वेबसाइट पर टँगा सुबह का नंबर दोपहर तक पुराना हो जाता है — और पुराने भाव पर सौदा सीधा नुक़सान है। ताज़ा भाव हम सुबह 9:30 से शाम 7 बजे तक हर घंटे WhatsApp पर भेजते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

MCX Copper rate और मंडी के Copper rate में क्या फ़र्क़ है?+
MCX नए, शुद्ध Copper का वायदा भाव है; मंडी में Scrap का हाथों-हाथ भाव होता है, जो ग्रेड, मिलावट, भाड़ा और GST के हिसाब से अलग रहता है।
MCX पर Metal का भाव किस इकाई में होता है?+
रुपये प्रति किलो में। LME पर वही भाव डॉलर प्रति टन में होता है।
क्या आप MCX की Trading Tip देते हैं?+
नहीं। हम सिर्फ़ मंडी-वार भाव और बाज़ार की जानकारी देते हैं, निवेश या Trading सलाह नहीं।
MCX पर Brass का भाव मिलता है?+
MCX ने 2018 में Jamnagar डिलीवरी के साथ Brass का वायदा शुरू किया था। फिर भी मंडी में पीतल का रोज़ का भाव ज़्यादातर Copper और Zinc की चाल से ही खुलता है।
M Metal Price Daily Updatesआमतौर पर तुरंत जवाब