हर मंडी का भाव अलग क्यों
एक ही Copper का भाव Delhi, Kanpur और Mumbai में अलग होता है — कहीं माल ज़्यादा आता है, कहीं भट्ठियाँ ज़्यादा हैं, कहीं भाड़ा भारी पड़ता है। यह फ़र्क़ कुछ रुपये से लेकर ₹10–15 किलो तक जा सकता है। इसलिए हम एक भाव नहीं, मंडी-वार भाव भेजते हैं।
किन मंडियों का भाव आता है
- उत्तर — Delhi, Ghaziabad, Kanpur, Ludhiana, Jaipur
- पश्चिम — Mumbai, Bhiwandi, Ahmedabad, Jamnagar
- दक्षिण — Chennai, Hyderabad, Bengaluru
- पूर्व — Kolkata, Durgapur, Raipur
किस-किस माल का
Copper, Brass, Aluminium, Iron Scrap, Steel Scrap, TMT Sariya, Wire & Cable, Motor Winding, Turning Boring, Plate Cutting और Mix Scrap — और जहाँ ग्रेड से फ़र्क़ पड़ता है, वहाँ ग्रेड-वार।
भाव कहाँ से लिया जाता है
हमारी टीम हर मंडी के व्यापारियों और ख़रीदारों से बात करके भाव लिखती है। नंबर किसी मशीन से अपने आप नहीं बनते — इसलिए भाव असली सौदों के आसपास रहता है।
कैसे पाएँ
National Rate हमारी WhatsApp Rate Service में आता है — सोमवार से शनिवार, सुबह 9:30 से शाम 7 बजे तक हर घंटे। किस शहर में कौन-सा Metal चलता है, यह शहर-वार Metal Rate पर पढ़िए।