Live rates: 9:30 AM – 7:00 PM 🌍 Live metal & scrap rates 📞 —

होम › International Rate

International Rate

विदेश का भाव, रुपये में और आसान भाषा में।

विदेश का भाव भारत तक कैसे आता है

Copper, Aluminium और Zinc जैसे Metal का भाव दुनिया भर में LME (London Metal Exchange) से दिशा लेता है। LME पर बड़ी हलचल हो तो कुछ ही घंटों में भारत की मंडियों में भी असर दिखने लगता है। इसलिए Import, Export या बड़े लॉट का काम करने वाले LME पर नज़र रखते हैं।

किन बाज़ारों की चाल भेजते हैं

  • LME, London — Copper, Aluminium, Zinc, Lead, Nickel, Tin
  • COMEX, New York — अमेरिका का Copper भाव
  • SHFE, Shanghai — चीन का भाव, जिसका असर पूरे एशिया पर पड़ता है
  • USD–INR — डॉलर का भाव, जिससे आयात की लागत बनती है

डॉलर प्रति टन से रुपये प्रति किलो

LME का भाव डॉलर प्रति टन में आता है, जो रोज़ के सौदे में सीधे काम नहीं आता। हम उसे रुपये प्रति किलो में बदलकर भेजते हैं, और साथ में एक लाइन — इसका भारत की मंडी पर क्या असर हो सकता है। ख़ुद हिसाब लगाना हो तो LME Calculator है, और भारत के वायदा भाव के लिए MCX Metal Rate।

याद रखिए — विदेशी भाव जानकारी के लिए है। यह निवेश सलाह नहीं है, और किसी सौदे की गारंटी भी नहीं।

Plan

International Rate की सेवा अलग Plan में है — ₹199 वाले National Rate Plan में यह नहीं आती। दाम जानने के लिए हमसे पूछिए।

M Metal Price Daily Updatesआमतौर पर तुरंत जवाब